नवजात शिशु की आंख में पानी क्यों आता है?HealthPlanet

Posted on Wed 12th Oct 2022 : 09:59

नवजात शिशु की आंख से पानी आना है गंभीर समस्या, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय
श‍िशु की आंख से पानी आने का कारण
1. आंख में इंफेक्‍शन

नवजात श‍िशु की आंख में जन्‍म से इंफेक्‍शन होने के कारण भी आंख से पानी आने की समस्‍या हो सकती है। आई इंफेक्‍शन के कारण आंख से पानी आना, आंख की पलकों में सूजन नजर आना, आंख लाल होना, आंख च‍िपकने जैसे लक्षण नजर आते हैं। इसका इलाज डॉक्‍टर आई ड्रॉप के जर‍िए करते हैं ज‍िसके असर से दो से तीन द‍िनों में इंफेक्‍शन चला जाता है। जन्‍म के बाद बच्‍चे को इंफेक्‍शन से बचाने के ल‍िए लोगों के ज्‍यादा करीब नहीं रखना चाह‍िए खासकर ज‍िन लोगों की आंख में इंफेक्‍शन है। इससे श‍िशु को भी इंफेक्‍शन होने का खतरा रहता है।
2. कॉर्न‍ियल इंफेक्‍शन
आंख के बीच में मौजूद काले रंग के भाग को कॉर्न‍िया कहते हैं। कॉर्न‍िया में इंफेक्‍शन होने के कारण भी श‍िशु की आंख से पानी आने की समस्‍या हो सकती है। इस इंफेक्‍शन के होने पर श‍िशु की आंख में दर्द, आंख च‍िपकना, लाल होने जैसी समस्‍याएं होती हैं। इस इंफेक्‍शन को दूर करने के ल‍िए डॉक्‍टर आई ड्रॉप देते हैं। कॉर्न‍िया में इंफेक्‍शन को हल्‍के में न लें, ये एक गंभीर समस्‍या है ज‍िसमें आंख की पुतली में घाव हो सकता है इसल‍िए इससे श‍िशु की आंख को बचाएं।
3. आंसू की नली बंद होना एक जन्‍मजात बीमारी है

अगर श‍िशु के आंख में आंसू की नली बंद हो गई है तो भी आंख से लगातार पानी आने की समस्‍या हो सकती है। इस नली की मदद से आंख में लगातार बनने वाले आंसू नाक के रास्‍ते गले में जाते हैं पर जब ये नली ब्‍लॉक हो जाती है तो आंख से लगातार पानी ग‍िरने लगता है। इससे आंख में इंफेक्‍शन भी हो सकता है और संक्रमण बढ़ने पर कंजक्‍ट‍िवाइट‍िस जैसी बीमारी भी हो सकती है। इस समस्‍या को ठीक करने के लि‍ए माइनर सर्जरी भी की जाती है ज‍िससे नली खुल जाती है।
4. नवजात की आंख में रेट‍िनोपैथी

जो बच्‍चे प्रीमैच्‍योर जन्‍म लेते हैं यानी समय से पहले जन्‍म लेते हैं उनमें रेट‍िनोपैथी की समस्‍या देखने को म‍िलती है। जो बच्‍चे समय से पूर्व जन्‍म लेते हैं उनकी आंख का व‍िकास पूरी तरह से नहीं होता है। ऐसे बच्‍चों की आंख में समस्‍या हो सकती है, इन्‍हें डॉक्‍टर के पास समय-समय पर चेकअप के लि‍ए लेकर जाना चाहिए। काला मोत‍ियाब‍िंद होने पर भी बच्‍चे की आंख से पानी आने की समस्‍या हो सकती है। ये समस्‍या भी जन्‍मजात होती है। इस समस्‍या के लक्षण को बढ़ने से बचने के लि‍ए आप जन्‍म के बाद लक्षणों पर गौर करें और बच्‍चे को बालरोग व‍िश‍ेषज्ञ के पास ले जाकर चेकअप करवाएं।
5. नवजात की आंख में फुंसी होना

आंख में फुंसी होने के कारण भी नवजात श‍िशु क‍ी आंख से पानी आ सकता है। इस स्‍थ‍िति में आप आंख को ज्‍यादा न रगड़ें। कई बार छोटी फुंसी के कारण भी आंख में पानी आ सकता है और हो सकता है आपको फुंसी नजर न आए पर श‍िशु अगर आंख को रंगड़ रहा है तो आप उसे डॉक्‍टर के पास ले जाकर चेकअप करवाएं। फुंसी के ल‍िए डॉक्‍टर दवा या आई ड्रॉप दे सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info